|

कांग्रेस नेता के इकलौते बेटे ने सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

निकाय चुनावों की हलचल के बीच श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। पूर्व प्रधान और कांग्रेस नेता युवरेंद्र सिंह के इकलौते बेटे जैसल सिंह बराड़ ने शनिवार शाम अपने घर में सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार, घटना केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र स्थित गांव 5-ओ की है। जैसल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। शनिवार शाम करीब 5 बजे जब घर का नौकर जैसल के कमरे में चाय देने गया, तो उसने जैसल का शव बेड पर लहूलुहान हालत में पड़ा देखा।जैसल ने अपने दादा सरदार बाघसिंह बराड़ की लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मारी। मौके पर पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिस पर केवल “I AM SORRY” लिखा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को केसरीसिंहपुर सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button