|

आशापुरा भक्त मंडल बीकानेर द्वारा भंडारा सेवा के पोस्टर का हुआ विमोचन

THE BIKANER NEWS:;बीकानेर:-भाद्रपद भादवे की अष्टमी तिथि से ग्यारस तिथि(19 सितंबर से 22 सितंबर) तक पोकरण स्थित श्री आशापुरा माताजी मंदिर में पधारने वाले सभी भक्तो और दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु आशापुरा भक्त मंडल द्वारा 19 सितंबर से 22 सितंबर तक मंदिर प्रांगण में ही अखंड भंडारे और प्रसाद रूपी भोजन की निशुल्क व्यवस्था के पोस्टर का नत्थूसर गेट स्थित माताजी के मंदिर में कांग्रेस नेता श्री अरुण व्यास द्वारा विधिवत विमोचन किया गया | इस अवसर पर श्री आशापुरा भक्त मंडल के श्री नटवर व्यास ने बताया की दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु 19 सितंबर को रात्रि भोजन, 20 सितंबर को सुबह व शाम दोनों समय का भोजन तथा 21 सितंबर को सुबह का भोजन तथा 22 सितंबर को सुबह के भोजन की व्यवस्था मंदिर प्रांगण में ही रहेगी तथा यह सेवा का लगातार दूसरा वर्ष है जो आगामी वर्षो में अनवरत चलेगी | पोस्टर विमोचन अवसर पर श्री बलदेव दास बिस्सा बलू जी, श्री ओमप्रकाश बिस्सा ,श्री रामेश्वर बिस्सा, श्री राजेश्वर बिस्सा, श्री नटवर व्यास, श्री गोपाल बिस्सा, श्री नरनारयण स्वामी, श्री वेदप्रकाश बिस्सा, श्री मुरली किराडू ,श्री शिव ओझा, श्री सुनील पुरोहित, श्री राजकुमार जोशी, श्री गुलशन शर्मा, मातृ शक्ति श्रीमती शांति देवी व्यास, शारदा पुरोहित, स्वर्णलता पुरोहित, आशा देवी किराडू, प्रमिला डागा, कुसुम चुरा, प्रियंका पुरोहित, सुधा तोषनीवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें !

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button