|

15 अगस्त से पहले रेलवे का बड़ा अलर्ट! दिल्ली के 5 स्टेशनों पर 4 दिन पार्सल सेवा बंद

बीकानेर। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने दिल्ली क्षेत्र के पांच प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर 12 से 15 अगस्त तक पार्सल बुकिंग और हैंडलिंग पर रोक लगा दी है। इस दौरान इन स्टेशनों पर पार्सल यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

बीकानेर मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेन्द्र जोशी ने बताया कि 12 से 15 अगस्त तक नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल और दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशनों पर सभी प्रकार के आवक-जावक पार्सल यातायात पर प्रतिबंध रहेगा।

इस प्रतिबंध के दायरे में लीज पर संचालित एसएलआर, वीपी और डिमांड वीपी सहित सभी प्रकार के पार्सल शामिल रहेंगे।

पार्सल गोदाम और प्लेटफॉर्म रहेंगे खाली

सुरक्षा व्यवस्था के तहत इस अवधि में पार्सल गोदाम और प्लेटफॉर्म को पार्सल पैकेज एवं पैकिंग सामग्री से पूरी तरह मुक्त रखा जाएगा। रेलवे की ओर से संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

उत्तर रेलवे के निर्देशों के बाद उत्तर पश्चिम रेलवे ने सभी संबंधित मंडलों को आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए रेलवे द्वारा यह कदम उठाया गया है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button