बीकानेर: जेएनवीसी थाना क्षेत्र में सूने मकान में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर


THE BIKANER NEWS:^बीकानेर। शहर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने स्वर्ण जयंती अशोक नगर स्थित एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और ₹2 लाख नकद चोरी कर लिए। घटना के दौरान चोरों की गतिविधियां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई हैं।

जानकारी के अनुसार, चोरी की वारदात का पता उस समय चला जब पड़ोसी ने मकान मालिक को सूचना दी। इसके बाद पीड़ित सुरेश भार्गव ने जेएनवीसी थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई विनोद को सौंपी गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।




































