|

नसबंदी ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

बीकानेर। फलोदी के राजकीय चिकित्सालय में आयोजित नसबंदी शिविर के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पति ने फलोदी अस्पताल और बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए सदर थाने में परिवाद देकर कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार फलोदी निवासी महिला का 16 मई 2026 को राजकीय चिकित्सालय फलोदी में आयोजित नसबंदी शिविर में ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। परिजनों का आरोप है कि दो दिन बाद महिला के पेट में तेज दर्द और लगातार उल्टियां शुरू हो गईं।इसके बाद 20 मई को महिला को बीकानेर के कोठारी अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने ऑपरेशन के समय आंत कटने की आशंका जताई और महिला को पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात सर्जन डॉ. अशोक लूणिया की यूनिट के डॉक्टरों ने महिला का ऑपरेशन किया, लेकिन गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई।मृतका के पति ने सदर थाने में रिपोर्ट देकर आरोप लगाया है कि फलोदी अस्पताल में नसबंदी ऑपरेशन के दौरान तथा बाद में उपचार में गंभीर लापरवाही बरती गई। साथ ही पीबीएम अस्पताल में भी इलाज के दौरान चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाया गया है। परिवाद में संबंधित डॉक्टरों और उनके सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button