|

आशापुरा सेवा समिति का 22वां विशाल भंडारा: रसद सामग्री के वाहन को बीकानेर से पोकरण किया गया रवाना

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। आशापुरा सेवा समिति बीकानेर-पोकरण ट्रस्ट की ओर से हर वर्ष की भांति इस साल भी पोकरण स्थित आशापुरा धर्मशाला में 22वें विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए, आज बीकानेर से भंडारे की आवश्यक सामग्री से भरी गाड़ी को पोकरण के लिए रवाना किया गया।

​भंडारे के संयोजक राजकुमार बिस्सा ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि यह निशुल्क सेवा शिविर 19 सितंबर 2026 से 22 सितंबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान पोकरण पहुंचने वाले सभी श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों के लिए समिति की ओर से चाय, पानी और शुद्ध भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था रहेगी।

​रसद सामग्री के वाहन की रवानगी के अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश बिस्सा, कोषाध्यक्ष गिरिराज बिस्सा, अशोक कुमार बिस्सा (टूंजी), किशन बिस्सा, नारायण बिस्सा, राहुल बिस्सा, रितेश बिस्सा, कीर्ति बिस्सा और देवा राम सहित समिति के कई सेवादार व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button