|

वेट्रन क्रिकेट लीजेंड: बलदेव दास जोशी अध्यक्ष और पार्षद दुर्गादास छंगाणी बने उपाध्यक्ष

THE BIKANER NEWS:;बीकानेर। वेस्टर्न (वेट्रन) क्रिकेट लीजेंड की राजस्थान कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संगठन के कोऑर्डिनेटर किशन ओझा के निवास स्थान पर आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए बलदेव दास जोशी को अध्यक्ष, पार्षद दुर्गादास छंगाणी को उपाध्यक्ष तथा ललित छंगाणी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

​बैठक के दौरान संगठन को मजबूती देने और आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर चयनकर्ता सचिन, किशोर पुरोहित, महेंद्र पुरोहित, राजकुमार जोशी तथा वरिष्ठ क्रिकेट कोच किशोर पुरोहित सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। नवनियुक्त पदाधिकारियों को कार्यकारिणी के सदस्यों ने बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में क्रिकेट गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button