रामदेवरा यात्रा के दौरान 66 वर्षीय यात्री की मौत,शव रखवाया पीबीएम मोर्चरी में

बीकानेर। शोभासर टोल नाके से करीब 400 मीटर आगे अनूपगढ़ रोड पर शनिवार सुबह एक रामदेवरा पैदल यात्री मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सेवा संस्थाओं की टीम ने पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार मृतक रामदेवरा की पैदल यात्रा पर जा रहा था और रात में एक सेवा समिति के टेंट के पास विश्राम के लिए सोया था। सुबह जब उसे जगाने का प्रयास किया गया तो वह मृत अवस्था में मिला।मृतक की पहचान रेखा राम पुत्र सहीराम (करीब 66 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 5, SJM-1, श्रीगंगानगर के रूप में हुई है। घटना की सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को दे दी है।सूचना मिलते ही ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान की टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। वहीं बीछवाल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच की। पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय मुआयना करवाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया।





































