|

इस थाना क्षेत्र में 38 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर समाप्त की जीवनलीला

बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र के रामसर गांव में एक 38 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 30 सितंबर की सुबह करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर नापासर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मुनिराम पुत्र दानाराम जाट मेघवाल, निवासी रामसर के रूप में हुई है। मृतक के भाई डूंगरराम ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि मुनिराम पेड़ पर फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसकी भाभी व बच्चियों ने उसे पेड़ से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को कब्जे में लिया। मामले में नापासर थाने में मर्ग दर्ज की गई है।

फिलहाल युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है और परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button