|

आम आदमी को महंगाई बड़ा का झटका,घरेलू LPG गैस सिलेंडर महंगा

THE BIKANER NEWS:-नई दिल्ली: आम जनता की जेब पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। घरेलू गैस (LPG) सिलेंडर की कीमतों में ₹29 की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें आज से ही देशभर में लागू कर दी गई हैं।

​इस ताज़ा बढ़ोतरी के बाद, राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत अब ₹913 से बढ़कर ₹942 हो गई है।

​तीन महीने में दूसरी बार बढ़े दाम

​बीते तीन महीनों के भीतर यह दूसरी बार है जब ग्राहकों को LPG की कीमतों में वृद्धि का सामना करना पड़ा है। ज्ञात हो कि इससे पहले 7 मार्च को भी गैस सिलेंडर के दामों में ₹60 का भारी इजाफा किया गया था।

​कंपनियों ने दिया ₹703 प्रति सिलेंडर नुकसान का हवाला

​इस मूल्य वृद्धि के पीछे सरकारी तेल कंपनियों के नुकसान को कारण बताया जा रहा है। न्यूज़ एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि सरकारी तेल कंपनियों को प्रत्येक घरेलू गैस सिलेंडर पर लगभग ₹703 का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। माना जा रहा है कि कीमतों में इस ₹29 की बढ़ोतरी से कंपनियों को अपने घाटे की आंशिक तौर पर भरपाई करने में मदद मिलेगी।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button