|

नाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6.538 किलो डोडा पोस्त बरामद, पंजाब निवासी तस्कर गिरफ्तार

बीकानेर। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नाल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 किलो 538 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने मामले में पंजाब के भटिंडा निवासी गुरुसेवक सिंह को गिरफ्तार किया है।
पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश और जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ और वृताधिकारी हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में थाना प्रभारी विकास विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और आरोपी को पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार नाल थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पिछले एक महीने में यह छठी बड़ी कार्रवाई है। पुलिस का कहना है कि अभियान के जरिए क्षेत्र में सक्रिय मादक पदार्थ तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।
कार्रवाई में एएसआई सुभाष, जय सिंह, मेनपाल और सहीराम, हेड कांस्टेबल जगदीश, कांस्टेबल पवन तथा चालक मांगीलाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में डोडा पोस्त की सप्लाई चेन और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button