|

बीकानेर: स्पा सेंटरों पर पुलिस का सख्त,अवैध गतिविधियों की शिकायत पर 5 विशेष टीमें गठित

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। शहर में संचालित स्पा सेंटरों में अवैध और अनैतिक गतिविधियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद बीकानेर पुलिस ने कड़ा रुख अपना लिया है। पुलिस ने स्पा सेंटरों पर बड़ा एक्शन लेते हुए पूरे शहर में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है।

​एसपी मृदुल कच्छावा के कड़े निर्देशन और सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में यह व्यापक कार्रवाई की जा रही है। कोटगेट थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। शहर के सभी स्पा सेंटरों की बारीकी से जांच करने के लिए 5 विशेष टीमों का गठन किया गया है, जिनमें 20 पुलिसकर्मी शामिल हैं। ये टीमें शहर के अलग-अलग स्पा सेंटरों पर पहुंचकर औचक निरीक्षण और चेकिंग कर रही हैं।

​इस सघन चेकिंग अभियान का मुख्य फोकस स्पा सेंटरों में नियमों की पालना सुनिश्चित करना और वहां होने वाली दैनिक गतिविधियों की बारीकी से पड़ताल करना है। पुलिस अधिकारियों ने सख्त चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया है कि शहर में अनैतिक गतिविधियां किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। नियमों की अनदेखी करने वाले और अवैध कार्यों में लिप्त पाए जाने वाले स्पा संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button