|

प्रतिष्ठा-II’ में पब्लिक इमेज पर मंथन, 308 रजिस्ट्रेशन और 263 की रही भागीदारी,22 रोटरी और 2 रोट्रेक्ट क्लबों की सहभागिता; ब्रांडिंग से एआई तक विशेषज्ञों ने दिए व्यावहारिक गुर

THE BIKANER NEWS:-‘बीकानेर। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3053 का प्रांतीय पब्लिक इमेज सेमिनार ‘प्रतिष्ठा-II : सेवा से पहचान’ रविवार को जयपुर-जोधपुर बाइपास स्थित रिद्धि सिद्धि रिसोर्ट में रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स की मेजबानी में आयोजित हुआ। सेमिनार के लिए 308 रजिस्ट्रेशन हुए, जबकि 263 प्रतिभागियों की उपस्थिति रही। इसमें 22 रोटरी क्लबों के रोटेरियन्स के साथ 2 रोट्रेक्ट क्लबों के युवाओं ने भाग लिया। दिनभर चले विभिन्न सत्रों में रोटरी के सेवा कार्यों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने, क्लबों की सार्वजनिक छवि मजबूत करने तथा मीडिया, सोशल मीडिया, ब्रांडिंग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बेहतर उपयोग पर मंथन हुआ।

पूर्व सह प्रांतपाल राजेश बावेजा ने बताया कि तकनीकी सत्रों में पीडीजी पवन खंडेलवाल ने ‘विजिबिलिटी लीड्स टू सक्सेस’ और डॉ. चक्रवर्ती नारायण श्रीमाली ने ‘द मिरर एंड द मैसेज : शेपिंग रोटरीज पब्लिक इमेज’ विषय पर विचार रखे। कॉरपोरेट ट्रेनर अभय रंजन ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग और बदलते संचार माध्यमों में इसकी भूमिका को व्यावहारिक उदाहरणों के साथ समझाया।

बावेजा ने बताया कि ‘हाउ टू बिल्ड ए स्ट्रॉन्ग पब्लिक इमेज’ विषयक सत्र में डीएलएफ पीडीजी राजकुमार भूटोरिया और डीआरएफसी पीडीजी हरीश गौड़ के संयोजन में नील जैन, शरद पटवर्धन और नीरज झालानी ने प्रभावी पब्लिक इमेज के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। ‘एक्सपैंडिंग रीच थ्रू इम्पैक्टफुल विजिबिलिटी’ सत्र में पीडीजी संजय मालवीय और डीजीएन मनीष तापड़िया के संयोजन में कर्मा राम काला, मनोज डाबला और शीला सांखला ने सेवा प्रकल्पों की पहुंच बढ़ाने और उन्हें प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के तरीके बताए।

उन्होंने बताया कि प्रैक्टिकल वर्कशॉप में प्रतिभागियों को समूहों में बांटकर ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति, वोकेशनल एवं सेवा प्रोजेक्ट की प्रस्तुति, प्रभावी प्रेस रिलीज और सोशल मीडिया पोस्ट तैयार करने का अभ्यास कराया गया। समूहों का संयोजन पीडीजी प्रीयेश भंडारी, पीडीजी डॉ. निशा शेखावत, पीडीजी राजेश चूरा और पीडीजी अनिल बेनीवाल ने किया। ओपन हाउस में प्रतिभागियों ने पब्लिक इमेज से जुड़े सवाल रखे। समापन सत्र में प्रांतपाल सीए बृजमोहन अग्रवाल ने रोटरी के सेवा कार्यों को समाज तक प्रभावी और तथ्यपरक तरीके से पहुंचाने पर जोर दिया।

बावेजा ने बताया कि इसी आयोजन शृंखला के तहत 26 सितंबर को रोटरी रॉयल प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों का मेगा ऑक्शन भी संपन्न हुआ। लीग में 12 टीमें हिस्सा लेंगी और मुकाबले 15 से 21 अक्टूबर तक सार्दुल क्लब क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे। वहीं रविवार रात आचार्यों के चौक के पारंपरिक पाटे पर ‘जन मन काव्य यात्रा’ की पहली कड़ी आयोजित हुई। इसके साथ बीकानेर की चौक-पाटा आधारित साहित्यिक परंपरा को नए सिरे से आगे बढ़ाने की शुरुआत हुई। काव्य यात्रा की अगली कड़ियां हर माह शहर के अलग-अलग मोहल्लों में आयोजित की जाएंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button