|

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार,14 मोबाइल बरामद

THE BIKANER NEWS:^बीकानेर। जेएनवीसी थाना पुलिस ने शहर में लगातार हो रही मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने राह चलते लोगों के हाथ से मोबाइल छीनकर फरार होने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 14 चोरी के मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र सोनी और ताराचंद जाट के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बाइक पर शहर में घूमकर पहले रैकी करते थे और मौका मिलते ही राहगीरों के हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो जाते थे।


पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली। उनकी गिरफ्तारी के साथ ही शहर में हुई कई मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों का खुलासा हो गया है।
फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि उनसे अन्य वारदातों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में की गई। जेएनवीसी थानाधिकारी विक्रम तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया, जिसमें कांस्टेबल महेंद्र की विशेष भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button