इस थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टे के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार

बीकानेर। हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जेएनवीसी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त 2026 की शाम करीब 7 बजे शिक्षा हाई स्कूल के सामने हाउसिंग बोर्ड वाली रोड पर पुलिस टीम ने संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से देशी कट्टा बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुलाब सिंह पुत्र रेवंत सिंह, उम्र करीब 21 वर्ष 8 माह, निवासी रामदेव मंदिर के पास, समंदसर रोड, लखासर, थाना श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 3/25(1-बी)(ए) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास हथियार कहां से आया और इसे किस उद्देश्य से रखा गया था। मामले में आगे की पूछताछ एवं जांच जारी है।




































