|

नयाशहर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी की शिकार युवती के पूरे 10,000 रुपये कराए रिफंड

THE BIKANER NEWS:^बीकानेर, 8 जुलाई। “आमजन में विश्वास एवं अपराधियों में भय” के ध्येय वाक्य को साकार करते हुए बीकानेर पुलिस ने साइबर ठगी की शिकार एक युवती को त्वरित राहत दिलाई है। पुलिस थाना नयाशहर की सक्रिय कार्रवाई से पीड़िता के पूरे 10,000 रुपये उसके खाते में सफलतापूर्वक रिफंड करवा दिए गए।


पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में जिलेभर में साइबर अपराधों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत रामगेट के अंदर चौखुटि निवासी राखी सुथार, पुत्री मेघराज सुथार, के साथ हुई साइबर ठगी के मामले में दर्ज शिकायत पर नयाशहर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।


पीड़िता ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद आईजी ओमप्रकाश, एसपी मृदुल कच्छावा तथा नयाशहर थानाधिकारी कविता पुनिया के निर्देशन में साइबर हेल्प डेस्क ने संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित कर संदिग्ध खाते में गई 10,000 रुपये की राशि को तत्काल होल्ड करवाया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद पूरी राशि पीड़िता के बैंक खाते में वापस जमा करा दी गई।


इनकी रही अहम भूमिका
थानाधिकारी कविता पुनिया
कांस्टेबल अमर सिंह (414) – विशेष योगदान
कांस्टेबल ओम प्रकाश (857)
पुलिस की अपील
बीकानेर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी का शिकार हों तो घबराएं नहीं। तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930, NCRP पोर्टल अथवा अपने नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते राशि को सुरक्षित कराया जा सके।


पुलिस ने लोगों से साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी व बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करने तथा स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button