शहर के इस थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से फैली सनसनी



बीकानेर। मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पुराने हाउसिंग बोर्ड कार्यालय के पास बने खंडहरनुमा क्वार्टर में एक युवक का शव मिला। सुबह करीब पौने ग्यारह बजे शव मिलने की सूचना पुलिस और सामाजिक संगठनों को दी गई।सूचना के बाद ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादार एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकीय जांच के बाद उसे मोर्चरी में रखवाया गया।

मृतक की पहचान मुक्ताप्रसाद निवासी अजय मौर्य के रूप में बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।





































