|

बीकानेर:-गिरफ्तारी के दौरान नहर में कूदा चोरी का आरोपी,पुलिस टीम ने लगाई छलांग लगाकर दबौचा

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। खाजूवाला थाना पुलिस ने सरसों चोरी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी पुलिस से बचने के लिए नहर में कूद गया, लेकिन पुलिस टीम ने भी तत्परता दिखाते हुए नहर में छलांग लगाकर उसे पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान गजेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो सरसों चोरी के मामले में फरार चल रहा था। आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया और नहर में कूद गया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा नहीं छोड़ा और उसे दबोच लिया।
जानकारी के मुताबिक खाजूवाला निवासी सुखदेव नारायण कुमावत की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया था। रिपोर्ट में बताया गया कि कृषि मंडी स्थित उनकी दुकान के बाहर रखे सरसों के तीन कट्टे 28-29 मार्च की रात चोरी हो गए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
जांच के दौरान पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को नामजद किया था। इनमें से दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि तीसरा आरोपी गजेंद्र सिंह फरार चल रहा था। अब उसकी गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button