|

स्वर्गीय श्रीमती सुशीला देवी जोशी की पुण्य स्मृति में 10 अक्टूबर को होगा रक्तदान शिविर

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। स्वर्गीय श्रीमती सुशीला देवी जोशी की पुण्य स्मृति में शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को बीकानेर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन राजकीय ब्लड बैंक, पीबीएम अस्पताल, बीकानेर में प्रातः 10:15 बजे से सायं 5:15 बजे तक होगा।


आयोजकों के अनुसार, यह शिविर स्वर्गीय श्रीमती सुशीला देवी जोशी, धर्मपत्नी श्री बुजमोहन जोशी की मधुर स्मृति को समर्पित है। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना और आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है।
शिविर के माध्यम से आमजन से इस पुनीत कार्य में सहभागी बनकर रक्तदान करने की अपील की गई है। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है।
शिविर के आयोजक बुजमोहन जोशी एवं मनमोहन जोशी ने समस्त जोशी परिवार और मित्रगणों की ओर से आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने तथा इस जनसेवा अभियान में सहयोग देने का आग्रह किया है।
रक्तदान शिविर का विवरण
दिनांक: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार
समय: प्रातः 10:15 बजे से सायं 5:15 बजे तक
स्थान: राजकीय ब्लड बैंक, पीबीएम अस्पताल, बीकानेर
शिविर के आयोजन में बीकाणा ब्लड सेवा समिति, बीकानेर का सौजन्य सहयोग रहेगा।
आयोजकों ने नागरिकों से अपील की है कि वे रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दें और जरूरतमंदों के जीवन को बचाने में सहभागी बनें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button