|

ममता स्वामी बनीं इंटक (INTUC) महिला विंग बीकानेर की जिलाध्यक्ष

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (महासंघ) – इंटक महिला विंग की ओर से सांगठनिक नियुक्ति की गई है। संगठन की प्रदेश अध्यक्षा कल्पना भटनागर द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, ममता स्वामी को इंटक महिला विंग बीकानेर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

​यह नियुक्ति ममता स्वामी के मजदूर कल्याण, समाज सेवा तथा महिला सशक्तिकरण के प्रति समर्पण व कुशल नेतृत्व को देखते हुए तत्काल प्रभाव से की गई है।

​उनकी इस नियुक्ति पर शुभचिंतकों व संगठन के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। ममता स्वामी ने इस जिम्मेदारी के लिए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने और महिलाओं तथा मजदूरों के हितों की आवाज बुलंद करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button