|

नयाशहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत अवैध मादक पर्दाथ के साथ दो गिरफ्तार

THE BIKANER NEWS:;बीकानेर, 16 अगस्त। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बीकानेर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत नया शहर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 55.14 ग्राम अवैध MDMA बरामद की है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई ईदगाह बारी के पास गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई। कार्रवाई आईजी रेंज बीकानेर के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देशन में की गई।
दो युवकों से MDMA बरामद


नया शहर थाना अधिकारी सुरजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर संदिग्ध युवकों को पकड़कर तलाशी ली। इस दौरान दोनों के पास से MDMA बरामद हुई।
काशीराम सियाग (20 वर्ष), पुत्र राजाराम सियाग, निवासी स्वरूपदेसर, थाना नाल, हाल निवासी राजीव नगर, थाना गंगाशहर। इसके कब्जे से 22.20 ग्राम MDMA बरामद हुई।
अभिषेक (19 वर्ष), पुत्र भंवरलाल चौधरी, निवासी चोपड़ा बाड़ी, थाना गंगाशहर। इसके कब्जे से 32.94 ग्राम MDMA बरामद हुई।
इस प्रकार दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 55.14 ग्राम MDMA बरामद की गई।


अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
पूरी कार्रवाई एडिशनल एसपी सिटी चक्रवर्ती राठौर और सीओ सिटी अनुज दल के सुपरविजन में की गई। कार्रवाई में नया शहर थाना अधिकारी सुरजीत कुमार और उनकी पुलिस टीम की भूमिका रही।
NDPS एक्ट में मामला दर्ज, नेटवर्क की जांच शुरू
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जिम्मेदारी मुक्ता प्रसाद थाना अधिकारी एवं पुलिस इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह को सौंपी गई है।


पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और MDMA की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button