|

बीकानेर में पुलिस निरीक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रशासन में मचा हड़कंप

बीकानेर। बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र स्थित पुलिस क्वार्टर में बुधवार को एक पुलिस निरीक्षक ने फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस निरीक्षक श्रवण कुमार बिश्नोई, जो वर्तमान में जयपुर स्थित सीआईडी-सीबी में पदस्थापित थे, ने अपने पुलिस क्वार्टर में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button