|

बीकानेर रेलवे फाटक समस्या समाधान की ओर,कोटगेट पर बनेगा दो तरफा RUB,सांखला फाटक पर फुट पेडेस्ट्रियन ओवरब्रिज का निर्माण!

THE BIKANER NEWS:बीकानेर: रेलवे फाटक की समस्या को लेकर उत्तर पश्चिम रेलवे ने जनता की मांगों के संबंध में अपनी स्थिति स्पष्ट की है। रेलवे की ओर से जारी पत्र के अनुसार कोटगेट रेलवे फाटक पर लंबे समय से चली आ रही यातायात समस्या के समाधान के लिए दो तरफा आरयूबी (RUB) के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।


कोटगेट फाटक पर बनेगा दो तरफा RUB
कोटगेट रेलवे फाटक पर आए दिन लगने वाले लंबे जाम और यातायात की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर उच्च स्तरीय बैठकों के बाद दो तरफा आरयूबी बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके निर्माण के बाद इस मार्ग पर आवागमन सुगम होने और जाम की समस्या में कमी आने की उम्मीद है।
सांखला फाटक पर नहीं बनेगा RUB
वहीं सांखला रेलवे फाटक पर आरयूबी का निर्माण नहीं किया जाएगा। यहां क्रॉसिंग पर पहले दीवार बनाए जाने का प्रस्ताव था, लेकिन स्थानीय जनता और पैदल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने दीवार नहीं बनाने का निर्णय लिया है।


इसके स्थान पर लोगों के सुरक्षित आवागमन के लिए 4×2.5 मीटर का फुट पेडेस्ट्रियन ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। इससे पैदल यात्रियों को रेलवे ट्रैक पार करने में सुविधा मिलेगी और उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।
रेलवे के इन निर्णयों से बीकानेर के प्रमुख रेलवे फाटकों से जुड़ी यातायात और पैदल आवागमन की समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button