|

श्री पूनरासर हनुमानजी धाम में आज विशाल मेला, उमड़ा आस्था का सैलाब,तेलीवाड़ा के बागड़ी परिवार ने निभाई पुरानी परंपरा, धूमधाम से की प्रथम पूजा-अर्चना

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। श्रद्धा और आस्था के प्रमुख केंद्र श्री पूनरासर हनुमानजी धाम में भाद्रपद माह के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय विशाल मेला आज अपने चरम पर है। मेले में बाबा के दर्शन के लिए दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु पैदल, ऊंट-गाड़ों सहित विभिन्न वाहनों से पूनरासर धाम पहुंचकर हनुमानजी के दर्शन कर रहे हैं।


बागड़ी परिवार ने निभाई प्रथम पूजा की परंपरा
बीकानेर के तेलीवाड़ा चौक निवासी बागड़ी परिवार के आशीष बागड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि भादवा सुदी अष्टमी, शनिवार 19 सितंबर 2026 को मेले की परंपरा के अनुसार प्रथम पूजा-अर्चना बीकानेर तेलीवाड़ा चौक के मंगलचंद जी बागड़ी के वंशजों द्वारा धूमधाम से की गई। परिवार की ओर से वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को श्रद्धा के साथ निभाया गया।
17 से 19 सितंबर तक आयोजित हुआ मेला
श्री पूनरासर हनुमानजी धाम का यह मेला 17 सितंबर से शुरू होकर 19 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं।
श्रद्धालुओं के लिए छायादार स्टैंड
धूप से दर्शनार्थियों को राहत देने के उद्देश्य से मंदिर परिसर के चारों ओर तीन लाइन में छायादार स्टैंड बनाए गए हैं। इससे श्रद्धालुओं को कतार में खड़े रहने के दौरान राहत मिल रही है।
सुरक्षा और सुविधाओं के विशेष इंतजाम
मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए हवा-पानी, सुरक्षा, कानून व्यवस्था, बिजली, सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं की विशेष व्यवस्था की गई है। प्रशासन और संबंधित व्यवस्थापकों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंतजाम किए गए हैं।
आस्था, परंपरा और भक्ति के इस संगम में आज पूनरासर धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब देखने को मिल रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button