|

धर्मधरा:-न्यू तरुण मंडल सेवा समिति नत्थूसर बास का सेवा जत्था रवाना

THE BIKANER NEWSबीकानेर:-नत्थूसर बास स्थित मुख्य कार्यालय से आराध्य देव बाबा श्री रामदेव की काष्ठ प्रतिमा की विधिवत पूजन कर समिति का सेवा दल रानेरी गांव से एक किलोमीटर पूर्व स्थित तरुण पड़ाव पर रामदेवरा जाने वाले पैदल जातरूओं के लिए निःशुल्क भण्डारा आयोजित करने हेतु रवाना हुआ ।
अध्यक्ष श्री सुरेश सांखला ने बताया कि समिति वर्ष 1998 से लगातार बाबा रामदेव के भादवा मेले में जानेवाले सर्वधर्म के पदयात्रियों हेतु भण्डारा आयोजित कर रहा है ।

सेवा दल को पूर्व सरपंच श्री बहादुर सिंह भाटी
सेवानिवृत्त शिक्षाधिकारी श्री जेठमल सांखला पूर्व पार्षद श्री मुकेश पंवार एवं व्यवसायी श्री कैलाश रिंटोड़ ने सेवादारों को पंचरंगा अंगवस्त्र भेंट कर रवाना किया गया

नत्यूसर बास क्षेत्र में
जगह- जगह हुआ सेवा का सम्मान

श्री मांगीलाल जी सांखला परिवार के श्रीमहावीर कुमार शिवशंकर सांखला परिवार द्वारा सेवा दल का पुष्प वर्षा एवं जलपान उपरान्त
अध्यक्ष श्री सुरेश सांखला
कोषाध्यक्ष
श्रीश्याम सांखला
श्रीओम राठी
श्रीबहादुर सिंह भाटी
श्रीमोहन गाट
श्रीमहादेव जी सांखला
श्रीखीवराज सोनी
श्रीहनुमान जी सोनी
श्रीमहेश जी ठेकेदार
आदि की का भव्य सम्मान किया गया
श्री ओम राठी ने बताया
कि सुक्ष्म रूप से समिति की सेवा दिनांक एक सितम्बर से तरुण पड़ाव पर सुचारू है
जिसका व्यापक रूप आज दिनांक से आगामी 15 तक चालू रहेगा।
कोषाध्यक्ष श्री श्याम सांखला
ने बताया कि समिति भामाशाह सहयोग से प्राप्त लाखों का खर्च बाबा रामदेवजी के संदेश भेदभाव रहित समाज एवं मानव कल्याण के लिए खर्च करती हैं
शिवशंकर सांखला ने समिति के एक उद्देश्य मानव सेवा ही माधव सेवा की सराहना की

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button