|

गोपेश्वर बस्ती की बदहाल व्यवस्था से नाराज निवासियों ने दस दिन में समाधान करने की रखी मांग,विधायक और मंडल अध्य्क्ष को भी करवा चुके है अवगत,समस्या जस की तस

THE BIKANER NEWS:^बीकानेर में सड़क, स्ट्रीट लाइट और नालों की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर निगम से जल्द कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि आगामी 1 अगस्त से शुरू होने वाले सावन माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां स्थित प्राचीन शिव मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन मौजूदा व्यवस्थाएं बेहद खराब हैं।

वार्ड संख्या 25 की गोपेश्वर बस्ती में आचार्य बगीची महादेव मंदिर, भादानी तलाई महादेव मंदिर, शिव-पार्वती मंदिर, माली समाज फकड़ेश्वर महादेव मंदिर, गोपेश्वर महादेव, भूतेश्वर महादेव मंदिर और जंगलेश्वर महादेव जैसे प्रमुख शिवालय स्थित हैं, जहां सावन के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि करीब ढाई वर्षों से नालों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। साथ ही कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें बंद होने से रात के समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इससे स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ श्रद्धालुओं को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि 10 जुलाई से पहले सड़क, स्ट्रीट लाइट और नालों की समस्याओं का स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि सावन माह में आने वाले श्रद्धालुओं और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

वहां के निवासियों का कहना है कि इस संबंध में बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास, उनके पीए आशीष वाधवा तथा गोपेश्वर मंडल अध्यक्ष प्रेमजी गहलोत को पूर्व में भी समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो जनता का बढ़ता आक्रोश आंदोलन का रूप ले सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन की होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button