|

बड़ी खबर:-बीकानेर के व्यस्तम मार्ग पर राहगीर के साथ लूट कर के फरार हुए बदमाश,घटना सीसीटीवी में कैद

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। शहर में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब आम आदमी का सड़कों पर अकेले निकलना मुश्किल हो गया है। ताजा मामला बीकानेर के व्यस्ततम तुलसी सर्किल क्षेत्र का है, जहां अलसुबह एक राहगीर के साथ लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है।

सिटी स्कूल के सामने हुई वारदात

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना सिटी स्कूल के ठीक सामने सुबह 4:38 बजे घटी। एक राहगीर रास्ते से गुजर रहा था, तभी एक स्कूटी पर सवार होकर तीन युवक वहां पहुंचे। बदमाशों ने झपट्टा मारकर राहगीर का पर्स छीन लिया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित का मोबाइल छीनने का भी दुस्साहस किया, लेकिन पर्स लेकर मौके से फरार हो गए।

CCTV कैमरे में कैद हुए लुटेरे

राहगीर से हुई लूट की यह पूरी वारदात पास ही स्थित एक दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में स्कूटी सवार तीन युवक स्पष्ट रूप से घटना को अंजाम देते हुए नजर आ रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त की खुली पोल

शहर के बीचों-बीच सुबह 4:38 बजे हुई इस वारदात ने पुलिस की रात्रिकालीन और अलसुबह की गश्त व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं

​CCTV फुटेज सामने आने के बाद इलाके के लोगों में रोष और दहशत का माहौल है। अब देखना यह है कि बीकानेर पुलिस इन फुटेज के आधार पर स्कूटी सवार इन तीन लुटेरों को कब तक सलाखों के पीछे पहुंचा पाती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button