|

गोविंद्’स’ ट्रस्ट ने कैंसर अस्पताल में बांटी छाछ और फल, मरीजों व परिजनों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान

THE BIKANER NEWS:बीकानेर, 11 जून। भीषण गर्मी के बीच सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए गोविंद्स ट्रस्ट (Govind’s Trust) की टीम ने गुरुवार को आचार्य तुलसी क्षेत्रीय कैंसर अस्पताल, बीकानेर में सेवा कार्य किया। ट्रस्ट सदस्यों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच ठंडी छाछ और ताजे फलों का वितरण कर राहत पहुंचाई।
इस अवसर पर ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों और गलियारों में पहुंचकर मरीजों तथा उनके परिजनों का हालचाल जाना और उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान किया। सेवा कार्य के दौरान मरीजों और परिजनों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली।
ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल किराडू ने बताया कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों और उनके परिजनों को इस कठिन समय में थोड़ी राहत और अपनापन देना ही ट्रस्ट का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि गोविंद्स ट्रस्ट भविष्य में भी इसी तरह समाजसेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखेगा।
कमल किराडू ने इस सेवा अभियान को सफल बनाने वाले सभी सहयोगियों, स्वयंसेवकों और ट्रस्ट परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य सभी के सामूहिक प्रयास और भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से संभव हो पाया है।
सेवा कार्य में ललित किराडू, नवल किराडू, मोहित व्यास, शुभम श्रीमाली सहित ट्रस्ट के कई सदस्य एवं सहयोगी उपस्थित रहे। ट्रस्ट की इस पहल की मरीजों, परिजनों एवं अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने सराहना की।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button