|

सोमवार को बिजली संकट! बीकानेर के कई इलाकों में घंटों बाधित रहेगी सप्लाई

बीकानेर। शहर में बिजली लाइनों और ट्रांसफार्मरों के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते सोमवार, 23 नवंबर को शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली विभाग के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह से शाम तक निर्धारित समय पर बिजली बंद रखी जाएगी।सुबह 8:00 से 11:00 बजे तक गौशाला, गौशाला के पास का क्षेत्र, बीसा जी बाड़े के पास, गजनेर रोड, कोठारी नंदू महाराज डीटीआर के सामने, लालगढ़ रेलवे अस्पताल, गुरुद्वारा कॉलोनी, सर्वोदय बस्ती, कृपाल भेरू मंदिर के पास, नरसिंह सागर तालाब, मेघवालों का मोहल्ला, मोती महाराज डीटीआर, खड़ी डीटीआर, सेंट एन.एन. स्कूल के पास, मनोज दाल मिल के पास और मोर पंख भवन क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

डूडी फैक्ट्री, शास्त्री स्कूल, स्टेशन रोड, लालगढ़, गली नंबर 1 से 16, रेलवे मस्जिद के सामने, आरसीडीएफ मेन, कजरी फार्म हाउस, चट्टा फैक्ट्री, रामपुरा गली नंबर 1 से 20, भीम नगर, रामपुरा बाईपास रोड, लाल खां की बाड़ी, रामप्रताप भवन, दीपजी की बाड़ी, गली नंबर 2, चौधरी करहांका, सीड प्लांट, चट्टा फैक्ट्री के पीछे, उस्मान पापड़, सरकारी अस्पताल, एमपी कॉलोनी सेक्टर 9 से 17, ऊन मंडी, पूगल रोड पुल, एमपी कॉलोनी सेक्टर-5, रंगोली फैक्ट्री, लालगढ़ स्टेशन, एमपी कॉलोनी सेक्टर 3 और 4, कबीर आश्रम, सर्वोदय बस्ती, ओड्डो का मोहल्ला, रेलवे वर्कशॉप, गली नंबर 23, राजीव नगर, सर्वोदय बस्ती सेक्टर 6 से 10 तथा एमपी कॉलोनी सेक्टर 1, 2, 6, 7 और 8 में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक वृंदावन फेज-1, दिल्ली पब्लिक स्कूल, वृंदावन पश्चिम ब्लॉक और सागर सेतु क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।रखरखाव कार्य के चलते प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को निर्धारित समय के अनुसार बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button