बीकानेर में दो बच्चियों के अपहरण के प्रयास का आरोप, संदिग्ध युवक को पकड़कर की धुनाई, किया पुलिस के हवाले


thebikanernews.com बीकानेर। शहर के मोहता सराय क्षेत्र में शनिवार रात दो बच्चियों के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बच्चियों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।


मिली जानकारी के अनुसार, मोहता सराय क्षेत्र में एक युवक पर दो बच्चियों के अपहरण का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। बच्चियों के शोर मचाने पर मोहल्लेवासियों ने युवक को दबोच लिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने उसकी धुनाई भी कर दी।
परिजनों, मोहल्लेवासियों और क्षेत्र के पार्षद ने युवक पर बच्चियों के अपहरण का प्रयास करने तथा शराब के नशे में होने का आरोप लगाया। इसके बाद मोहल्लेवासी संदिग्ध युवक को लेकर गंगाशहर थाने पहुंचे और पुलिस के हवाले कर दिया।
गंगाशहर पुलिस ने बताया कि मोहल्लेवासियों की ओर से युवक पर अपहरण के प्रयास का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।





































