टाउन हॉल का किराया कम होने पर रंगकर्मियों ने जताई खुशी


रंगकर्मियों की लंबे समय से चली आ रही मांग हुई पूरी टाउन हॉल के किराये में कमी किए जाने के निर्णय का शहर के रंगकर्मियों ने स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की है। रंगकर्मियों ने इसे रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक कदम बताया है । उल्लेखनीय है कि टाउन हॉल का किराया दस गुना अधिक बढ़ाने के विरोध में बीकानेर के रंगकर्मी पिछले 8 महीनों से आंदोलन कर रहे थे । संघर्ष समिति के संयोजक अभिषेक आचार्य ने बताया कि बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा टाउन हाल का किराया 1100 से बढ़ाकर 10000 कर दिया था जिसके कारण तमाम तरह के नाटकों का मंचन ठप्प हो गया था । सांसद अर्जुन राम मेघवाल, विधायक सिद्धि कुमारी के दखल तथा प्रशासन के संवेदनशील रूख के कारण अब किराया घटकर 2500 /- कर दिया है । किराया होने के कारण नाट्य संस्थाओं, सांस्कृतिक संगठनों और रंगमंच से जुड़े कलाकारों को कार्यक्रम आयोजित करने में आर्थिक कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा तथा बीकानेर के दर्शक अब बड़े नाटक देख सकेंगे । वरिष्ठ रंगकर्मी प्रदीप भटनागर, लक्ष्मीनारायण सोनी, रमेश शर्मा, विजय सिंह राठौड़, उत्तम सिंह , विनोद पारीक सहित रंगकर्मियों ने ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए प्रशासन का आभार व्यक्त किया है ।







































