बीकानेर अलर्ट:इस दिन से शहर में एक दिन छोड़कर आएगा पानी,देखे आपके क्षेत्र में किस दिन होगी जलापूर्ति,विभाग ने की अपील


THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। इंदिरा गांधी नहर परियोजना में 12 अप्रैल से 11 मई तक प्रस्तावित पूर्ण नहरबंदी के चलते बीकानेर शहर की पेयजल व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। जलाशयों में उपलब्ध पानी के सीमित स्टॉक को देखते हुए अब शहर में 48 घंटे में एक बार (एक दिन छोड़कर) पानी की सप्लाई होगी।

जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता खेमचंद सिंगारिया ने बताया कि पूरे शहर को दो जोनों में बांटकर सम (Even) और विषम (Odd) तारीखों के अनुसार जलापूर्ति का रोस्टर तैयार किया गया है।
किस दिन कहां आएगा पानी? जानिए अपने इलाके का शेड्यूल:
प्रथम जोन: सम तारीखों पर सप्लाई (12, 14, 16 अप्रैल… आदि)
इस जोन में 12 अप्रैल से सभी सम संख्या वाली तारीखों को पानी दिया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से ये टंकियां और क्षेत्र शामिल हैं:
- जेलवेल टंकी: कोटगेट, फड़बाजार, जोशीवाड़ा, स्टेशन रोड, केईएम रोड, सुभाषपुरा, भुट्टों का बास आदि।
- गोगागेट टंकी: गुर्जरो का मोहल्ला, सेन्ट्रल जेल, बीछवाल, ट्रांसपोर्ट नगर आदि।
- करणी नगर: करणी नगर, गांधी नगर, कैलाशपुरी, समता नगर।
- नत्थूसर टंकी: बारह गुवाड़ चौक, मोहता चौक, डागा चौक, पारीक चौक, करमीसर क्षेत्र आदि।
- नयाशहर टंकी (भाग 1): चौखूंटी, जस्सूसर गेट, सर्वोदय बस्ती, पूगल रोड, जवाहर नगर आदि।
- जवाहर नगर व बंगलानगर टंकी: विश्वकर्मा कॉलोनी, रंगा कॉलोनी, एफसीआई गोदाम के पीछे का क्षेत्र।
- सेटेलाइट टंकी: प्रताप बस्ती, पाबू बारी, कालू मोदी का बाड़ा, बाबूलाल फाटक क्षेत्र।
- लक्ष्मीनाथ मंदिर व गोपेश्वर टंकी: आचार्यों का चौक, बड़ा बाजार, रामपुरिया, शीतला गेट, गोपेश्वर बस्ती, चौपड़ा बारी।
द्वितीय जोन: विषम तारीखों पर सप्लाई (13, 15, 17 अप्रैल… आदि)
इस जोन में 13 अप्रैल से सभी विषम संख्या वाली तारीखों को पानी दिया जाएगा।
- स्टेडियम टंकी: गिन्नाणी, सादूल कॉलोनी, माजीसा का बास, रथखाना।
- साखू डेरा क्षेत्र: जयनारायण व्यास कॉलोनी (सभी सेक्टर), शिव बाड़ी, तिलक नगर, कमला कॉलोनी, कुचीलपुरा।
- नागणेचीजी टंकी: पवनपुरी, पटेल नगर, शास्त्री नगर, नागणेची स्कीम, बल्लभ गार्डन।
- रानी बाजार उच्च जलाशय: रानीबाजार, औद्योगिक क्षेत्र रोड न. 1 से 11, घड़सीसर, भगवानपुरा।
- गंगाशहर व भीनासर टंकी: हरिराम जी मन्दिर, किसमीदेसर, सुजानदेसर, इन्द्रा चौक, सूर्य नगर, श्रीरामसर।
- रामपुरा बस्ती टंकी: रामपुरबस्ती, मुक्ता प्रसाद नगर (सभी सेक्टर), भीमनगर।
- नयाशहर टंकी (भाग 2): मुरलीधर व्यास नगर, करमीसर, इंजीनियरिंग कॉलेज, एमजीएसयू, शोभासर।
अवैध बूस्टर पर होगी सख्त कार्रवाई
नहरबंदी के दौरान अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के लिए जलदाय विभाग के उड़न दस्ते लगातार मॉनिटरिंग करेंगे। अगर कोई अवैध बूस्टर से पानी खींचता पाया गया, तो मोटर जब्त कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विभाग की अपील: जलदाय विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि नहरबंदी के इस एक महीने में पानी की एक-एक बूंद बचाएं और इसका व्यर्थ बहाव न करें। इसके अलावा पानी के समान वितरण के लिए कुछ इलाकों में सप्लाई के वक्त आधे घंटे की बिजली कटौती भी की जा सकती है, जिसके लिए आमजन से सहयोग की अपील की गई है।




































