बीकानेर में दिनदहाड़े महिला के गले से मंगलसूत्र तोड़कर फरार हुए तीन बदमाश


बीकानेर। शहर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई है। बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाश एक महिला के गले से मंगलसूत्र तोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।


पुलिस के अनुसार, तिलकनगर गली नंबर-15 निवासी भींवराज सिंह पुत्र लालूनाथ सिद्ध ने इस संबंध में जेएनवीसी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि 16 नवंबर को दोपहर करीब 2:50 बजे उनकी मां घर से टहलने के लिए निकली थीं। इसी दौरान गली में बाइक सवार तीन अज्ञात युवक पहुंचे और मौका पाकर उनके गले से मंगलसूत्र तोड़ लिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।





































