बीकानेर दशहरा कमेटी 12 अक्टूबर को करेगी झांकी के पात्रों का चयन

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, 11 अक्टूबर। बीकानेर दशहरा कमेटी की ओर से दशहरा आयोजन के तहत निकलने वाली झांकी के विभिन्न पात्रों का चयन 12 अक्टूबर को किया जाएगा। चयन प्रक्रिया शाम 4 बजे तनेजा धर्मशाला, गली नंबर 3, धोबी तलाई, रानी बाजार में आयोजित होगी।
कमेटी अध्यक्ष सुनीत झांभ की अध्यक्षता में होने वाली इस प्रक्रिया में झांकी प्रभारी नमन झांभ विभिन्न पात्रों का चयन करेंगे। दशहरा आयोजन को लेकर कमेटी की तैयारियां जारी हैं और झांकी को लेकर विशेष रूप से चर्चा की जा रही है।
पात्रों के चयन को लेकर आज आयोजित बैठक में कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में दशहरा आयोजन की तैयारियों और झांकी के लिए पात्रों के चयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष सुनीत झांभ, झांकी प्रभारी नमन झांभ और कोषाध्यक्ष मुकेश धुरिया सहित कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।





































