वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद जोशी ने हदां पहुंचकर रुघनाथ सिंह भाटी के निधन पर जताया शोक

हदां। वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद जोशी ने शुक्रवार को हदां पहुंचकर कोलायत के पूर्व प्रधान एवं पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी के पिता रुघनाथ सिंह भाटी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत रुघनाथ सिंह भाटी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।आनंद जोशी ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा उन्हें इस कठिन समय में धैर्य और संबल बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि परिवार के वरिष्ठ सदस्य का निधन किसी भी परिवार के लिए गहरा दुख होता है। रुघनाथ सिंह भाटी का निधन परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के लिए भी एक बड़ी क्षति है। इस दुख की घड़ी में वे शोकाकुल परिवार के साथ हैं।उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।





































