बड़ी खबर:-28 से 30 सितंबर तक होने वाली बैंकों की हड़ताल टली, IBA और UFBU की बैठक में 3 मुद्दों पर बनी सहमति

THE BIKANER NEWSबीकानेर। देशभर में 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंकों की हड़ताल को टाल दिया गया है। रविवार को इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच करीब ढाई घंटे चली बैठक के बाद हड़ताल स्थगित करने पर सहमति बनी।
प्रस्तावित हड़ताल में 12 सार्वजनिक बैंकों के 7.50 लाख से अधिक कर्मचारी और अधिकारी शामिल होने वाले थे। देश की सात प्रमुख बैंक यूनियनों ने हड़ताल में शामिल होने का ऐलान किया था। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 5 डे वर्किंग और छुट्टियों से जुड़े मुद्दे शामिल थे।
बैठक में इन 3 मुद्दों पर बनी सहमति
लंबित मुद्दों के समाधान पर बातचीत
8 मार्च 2024 की बैठक के मिनट्स में दर्ज अन्य लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के लिए भी IBA और UFBU के बीच बातचीत आगे बढ़ाने पर सहमति बनी है।
हड़ताल टलने से ग्राहकों को राहत
हड़ताल स्थगित होने से 28 से 30 सितंबर के दौरान बैंकिंग सेवाओं पर पड़ने वाला संभावित असर फिलहाल टल गया है। हालांकि, 5 डे वर्किंग समेत अन्य मांगों पर आगे होने वाली बातचीत के नतीजे पर बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों की नजर रहेगी।
5 डे वर्किंग पर हाई लेवल कमेटी
IBA और UFBU की ओर से एक हाई लेवल कमेटी तत्काल गठित की जाएगी। यह कमेटी बचे हुए शनिवारों को अवकाश घोषित करने के मुद्दे पर चर्चा करेगी। समाधान तलाशते समय बैंक ग्राहकों समेत सभी पक्षों के हितों को ध्यान में रखा जाएगा।
PLI स्कीम में बदलाव पर चर्चा
Scale IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए लागू PLI स्कीम में बदलाव को लेकर IBA और बैंक यूनियनों के बीच बातचीत होगी। यूनियनों की आपत्तियों को दूर करने के लिए IBA सरकार के समक्ष संशोधन का प्रस्ताव भी रखेगा।





































