एएसजी आई हॉस्पिटल ने दिनेश माथुर को किया सम्मानित

बीकानेर। एएसजी आई हॉस्पिटल द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने और समाज में नई मिसाल कायम करने के लिए दिनेश माथुर को सम्मानित किया गया।अस्पताल प्रबंधन की ओर से दिनेश माथुर को सम्मान पत्र प्रदान कर उनके सामाजिक योगदान की सराहना की गई। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन ने उनके स्वस्थ जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्टाफ की मौजूदगी में दिनेश माथुर को सम्मानित किया गया।




































