पूनरासर धाम में 1993 से नरसिंह मित्र मंडल की सेवा जारी






बीकानेर। रतानी व्यासों का चौक स्थित नरसिंह मित्र मंडल द्वारा वर्ष 1993 से पूनरासर धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चाय, कॉफी एवं नाश्ते की सेवा निरंतर की जा रही है। मंडल के कार्यकर्ता पूनरासर पहुंचने वाले भक्तों की सेवा में समर्पित भाव से जुटे रहते हैं।
मंडल के अध्यक्ष संत श्री, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर रंगा, संगठन मंत्री जितेंद्र व्यास एवं परिवहन मंत्री दामोदर रंगा के मार्गदर्शन में यह सेवा संचालित की जा रही है।सेवा कार्य में मनोज पुरोहित, अखिलेश व्यास, डोडा महाराज, गौरव व्यास, मांगीलाल मारू, अजय किराडू, भाया रंगा, शिव पुरोहित, बालू काका सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।वहीं महिला कार्यकर्ताओं में स्वाति रंगा, दुर्गा व्यास, संतोष व्यास, शीतल व्यास, दिया व्यास, रियांशी रंगा, रेयांश, रुद्रांशी, कीर्ति एवं हर्ष सहित अन्य सदस्य सेवा कार्य में सहयोग कर रहे हैं।मंडल के सदस्यों का कहना है कि भक्तों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और इसी भावना के साथ पिछले कई वर्षों से पूनरासर धाम में यह सेवा निरंतर जारी है। मंडल की इस पहल से पूनरासर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान चाय-कॉफी और नाश्ते की सुविधा मिलती है।





































