|

शर्मनाक वारदात: 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, 55 वर्षीय अधेड़ डिटेन

श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के एक प्रसिद्ध मंदिर वाले गांव से बेहद शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक अधेड़ व्यक्ति पर 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची का लंबे समय से देह-शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है।

मामला उस समय सामने आया जब बालिका के करीब तीन माह की गर्भवती होने की जानकारी परिजनों को मिली।इसके बाद पीड़िता अपनी नानी के साथ श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंची और पुलिस को मामले की जानकारी दी। गंभीर प्रकरण को देखते हुए पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और आरोपी की तलाश में गांव पहुंची।थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि मामले में करीब 55 वर्षीय आरोपी को डिटेन कर लिया गया है। पीड़िता की नानी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करने की कार्रवाई जारी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button