बाबा रामदेवरा पैदल यात्रियों के लिए सेवा शिविर शुरू, 13 सितंबर तक 24 घंटे मिलेगी सेवा

बीकानेर। हडाट फोर्स सेवा समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा रामदेवरा जाने वाले पैदल यात्रियों की सेवा के लिए सांखला फांटा से करीब 2 किलोमीटर आगे सेवा शिविर शुरू किया गया है। समिति सदस्य अजय राठी ने बताया कि यह सेवा शिविर 7 सितंबर से 13 सितंबर तक अनवरत जारी रहेगा।सेवा शिविर में पैदल यात्रियों के लिए चाय-नाश्ता, भोजन, पेयजल, नींबू शिकंजी और मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। सदस्य नितेश लखोटिया ने बताया कि शिविर में 24 घंटे यात्रियों की सेवा की जाएगी तथा उनके ठहरने के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है।समिति सदस्य श्याम राठी के अनुसार हडाट फोर्स सेवा समिति वर्ष 2005 से बाबा रामदेवरा एवं पूनरासर पदयात्रियों की सेवा के लिए शिविर आयोजित करती आ रही है। वहीं नरेंद्र दुजारी ने बताया कि शिविर में भादवा दूज एवं बाबा रामदेवरा जन्मोत्सव भी धूमधाम से मनाया जाएगा।सेवा शिविर में अनंत लाल दमानी, गजानंद सोमानी, रामनिवास राठी, नवरत्न अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण राठी, भवानी शंकर पारीक, राजेश, लालजी, जगदीश बाबू प्रजापत, रामपाल सोनी, गोपाल कोठारी, अंकित चांडक सहित समिति के सेवार्थी 24 घंटे पदयात्रियों की सेवा में जुटे रहेंगे।




































