|

बीकानेर: डिग्गी में डूबने से एक ही परिवार के चार बच्चों की दर्दनाक मौत

छतरगढ़ (बीकानेर)। बीकानेर जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां 04 एडब्ल्यूएम क्षेत्र में डिग्गी में डूबने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई। हादसे में एक लड़की और तीन लड़कों ने अपनी जान गंवाई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।

एक बच्चे को बचाने के प्रयास में डूबे चारों

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, डिग्गी में एक बच्चा अचानक डूबने लगा। उसे बचाने के लिए परिवार के अन्य बच्चे भी पानी में उतर गए। इस दौरान देखते ही देखते चारों बच्चे डिग्गी में डूब गए और उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रमेश और कालू दो भाई हैं तथा मृतक उनके परिवार की संतानें थीं।

मृतकों की हुई पहचान

इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान 21 वर्षीय मुकेश, 18 वर्षीय निर्मल, मनोज और 13 वर्षीय पूजा के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने पर छतरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button