|

राजस्थान में बारिश का दौर कमजोर, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

बीकानेर। राजस्थान में भारी बारिश का दौर अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है। हालांकि शुक्रवार को प्रदेश के 18 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर और सिरोही में करीब 2 इंच तक बारिश दर्ज की गई।

जैसलमेर में तेज बारिश के बाद बरसाती नदियां बहने लगीं।वहीं, त्रिवेणी नदी के बहने से बीसलपुर बांध में पानी की आवक तेज हो गई है। पिछले 48 घंटों में बांध का गेज करीब 27 सेंटीमीटर बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार 16 अगस्त से प्रदेश में बारिश का दौर कमजोर पड़ने की संभावना है। इसके बाद कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि भारी बारिश का दौर अगले एक सप्ताह तक थमने की संभावना है।बनेड़ा में सबसे ज्यादा 50 मिमी बारिशगुरुवार को भीलवाड़ा के बनेड़ा में सबसे ज्यादा 50 मिमी बारिश दर्ज की गई।

इसके अलावा चित्तौड़गढ़, बाड़मेर, बारां, धौलपुर, जैसलमेर, जोधपुर और सिरोही में भी एक इंच से अधिक बारिश हुई। उदयपुर, श्रीगंगानगर, टोंक, सवाई माधोपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़, नागौर, कोटा, करौली, डूंगरपुर, भरतपुर, दौसा, बांसवाड़ा और अलवर में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई।बारिश से जैसलमेर में 6 डिग्री गिरा तापमानबारिश के कारण जैसलमेर के अधिकतम तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। यहां अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री रहा। श्रीगंगानगर में 38.5, चूरू में 36.2, बीकानेर में 35.3, जोधपुर में 33.3 और बाड़मेर में 32.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।14 अगस्त को इन जिलों में येलो अलर्टमौसम विभाग ने 14 अगस्त को जयपुर, सीकर, अलवर, दौसा और भरतपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बीकानेर के लिए फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बीकानेर में शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button