अगस्त के पहले दिन सरकार का तोहफा, LPG सिलेंडर के दाम घटे

नई दिल्ली, 1 अगस्त। अगस्त महीने के पहले दिन कारोबारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 192 रुपये से लेकर 209 रुपये तक की कटौती की है। हालांकि, घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नई दरों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹2930 से घटकर ₹2738 हो गई है। वहीं कोलकाता में इसकी कीमत ₹2872.50 कर दी गई है, जबकि पटना में अब यह सिलेंडर ₹3018 में उपलब्ध होगा, जो पहले ₹3227 का था।19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैटरिंग सर्विस और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में उपयोग किया जाता है। कीमतों में इस कटौती से इन कारोबारियों को राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं आम उपभोक्ताओं के लिए घरेलू गैस सिलेंडर के दाम फिलहाल पहले जैसे ही बने हुए हैं।





































