बीकानेर: महिला की शिकायत पर इस थाने के एएसआई निलंबित, एसपी ने की सख्त कार्रवाई


बीकानेर। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए नोखा थाने में पदस्थापित एएसआई मानवेंद्र सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एक महिला द्वारा की गई गंभीर शिकायत के आधार पर की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला की शिकायत मिलने के बाद पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रारंभिक जांच कराई। जांच में शिकायत प्रथम दृष्टया गंभीर पाए जाने पर एएसआई मानवेंद्र सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा की इस कार्रवाई को विभाग में अनुशासन बनाए रखने और शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश माना जा रहा है। विशेष रूप से महिलाओं से जुड़े मामलों में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई को प्राथमिकता देने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।एसपी कच्छावा ने स्पष्ट किया है कि विभाग में अनुशासनहीनता, दुर्व्यवहार अथवा पद के दुरुपयोग को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में जांच के आधार पर दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




































