|

नशे पर वार: 4.4 ग्राम एमडीएमए के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार

बीकानेर। जिले के नोखा क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच गुरुवार को स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक युवक को एमडीएमए (MDMA) के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4.4 ग्राम एमडीएमए बरामद कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार जंभेश्वर चौक क्षेत्र में एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और तत्काल नोखा पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अरविंद भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया।जांच अधिकारी एसआई मोहनलाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान 22 वर्षीय सुरेश बिश्नोई के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4.4 ग्राम एमडीएमए बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। रिमांड के दौरान उससे मादक पदार्थ की सप्लाई चेन, इसके स्रोत तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button