|

बीकानेर:एसपी कार्यालय के सामने व्यक्ति ने आग लगाकर किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर: जिला पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय के सामने आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई और झुलसे हुए व्यक्ति को तुरंत उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

युवती पर लगाए ब्लैकमेल करने के आरोप

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, आत्मदाह का प्रयास करने वाले व्यक्ति की पहचान रामलाल मेघवाल के रूप में हुई है, जो जिले के खाजूवाला इलाके का निवासी है। सूत्रों के मुताबिक, रामलाल ने कुछ समय पहले पुलिस को एक शिकायत सौंपी थी। इस शिकायत में उसने एक युवती पर उसे ब्लैकमेल करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए थे। माना जा रहा है कि इसी ब्लैकमेलिंग से तंग आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button