Big Breaking:एपस्टीन सेक्स स्कैंडल में सबसे बड़ा खुलासा,बिल क्लिंटन,ट्रम्प माइकल जैक्सन,हॉलीवुड स्टार्स और ब्रिटिश रॉयल फैमिली के सदस्यों के नाम और तस्वीरें आई सामने, मचा हड़कंप

THE BIKANER NEWS:अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने जेफ्री एपस्टीन सेक्स स्कैंडल से जुड़ी जांच के तहत हजारों गोपनीय दस्तावेजों को सार्वजनिक कर दिया है। शुक्रवार रात (भारतीय समयानुसार ढाई बजे) जारी किए गए इन दस्तावेजों ने दुनिया भर में हलचल मचा दी है। इन फाइलों में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपतियों से लेकर हॉलीवुड स्टार्स और ब्रिटिश रॉयल फैमिली के सदस्यों तक के नाम और तस्वीरें सामने आई हैं।

ट्रम्प के आदेश पर हुआ खुलासा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 18 नवंबर को एक कानून पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत एपस्टीन से जुड़े सभी दस्तावेजों को 30 दिनों के भीतर जारी करने का आदेश दिया गया था। 19 दिसंबर को यह समय सीमा पूरी होने के बाद, जस्टिस डिपार्टमेंट ने यह कदम उठाया है।
इस खुलासे की मुख्य बातें:
3,500 से अधिक फाइलें: जारी किए गए डेटा में कुल 3,500 से ज्यादा फाइलें हैं, जिनका साइज करीब 2.5 GB है। इसमें दस्तावेज और कई तस्वीरें शामिल हैं।
बिल क्लिंटन की तस्वीरें: सामने आई तस्वीरों में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन लड़कियों के साथ पूल में नहाते और पार्टी करते नजर आ रहे हैं।
दिग्गजों के नाम: इन दस्तावेजों में बिल क्लिंटन के अलावा पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, पॉप स्टार माइकल जैक्सन, ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू, उनकी पत्नी सारा, हॉलीवुड एक्टर केविन स्पेसी, क्रिस टकर, मशहूर होस्ट ओप्रा विन्फ्रे और अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
कुछ दस्तावेज अब भी गुप्त
जस्टिस डिपार्टमेंट ने स्पष्ट किया है कि कुछ दस्तावेजों को अभी रोका गया है। इसके पीछे की वजह राष्ट्रीय सुरक्षा और कुछ मामलों में चल रही जांच बताई गई है। यह भी कहा गया है कि इन खुलासों का कितना बड़ा असर होगा, यह अभी साफ नहीं है क्योंकि दस्तावेजों की संख्या बहुत ज्यादा है और इनका विश्लेषण जारी है।
कौन था जेफ्री एपस्टीन?
जेफ्री एपस्टीन एक अमीर फाइनेंसर और दोषी यौन अपराधी था। उस पर कम उम्र की लड़कियों के यौन शोषण और सेक्स ट्रैफिकिंग के गंभीर आरोप थे। उसकी मौत जेल में ही हो गई थी।





































