|

सोने चांदी की कीमतों में लगातार चौथे दिन उतार उतार-चढ़ाव जारी,चांदी सस्ती; सोना फिर चढ़ा

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। चांदी की कीमत में गुरुवार को लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, चांदी 1,165 रुपए गिरकर 2.21 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई। बुधवार को चांदी का भाव 2.22 लाख रुपए प्रति किलो था।


चांदी पिछले चार दिनों में कुल 11,915 रुपए प्रति किलो सस्ती हो चुकी है। वहीं, सोने की कीमत में लगातार दो दिन की गिरावट के बाद 221 रुपए की तेजी आई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना बढ़कर करीब 1.48 लाख रुपए पर पहुंच गया।
इस साल सोना ₹14,689 महंगा, चांदी ₹9,985 सस्ती
साल 2026 में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। इस साल अब तक सोने का भाव 14,689 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ चुका है, जबकि चांदी 9,985 रुपए प्रति किलो सस्ती हुई है।
31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना करीब 1.33 लाख रुपए था, जो अब बढ़कर 1.48 लाख रुपए के आसपास पहुंच गया है। इसी तरह चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए प्रति किलो थी, जो अब घटकर 2.21 लाख रुपए के करीब आ गई है।


इस दौरान 29 जनवरी 2026 को सोने ने करीब 1.76 लाख रुपए और चांदी ने करीब 3.86 लाख रुपए प्रति किलो का ऑल टाइम हाई भी बनाया था।
अलग-अलग शहरों में क्यों बदलते हैं सोने के भाव?
सोने की कीमत अलग-अलग शहरों में अलग हो सकती है। इसके पीछे कई कारण होते हैं—
ट्रांसपोर्ट और सिक्योरिटी खर्च: एक शहर से दूसरे शहर सोना पहुंचाने में परिवहन और सुरक्षा का खर्च जुड़ता है।
स्थानीय मांग: जिन क्षेत्रों में सोने की खरीद ज्यादा होती है, वहां स्थानीय बाजार में कीमतों पर असर पड़ सकता है।
स्थानीय ज्वेलरी एसोसिएशन: कई जगह स्थानीय मांग और सप्लाई के आधार पर रेट तय होते हैं।


पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य: ज्वेलर्स के पुराने स्टॉक की खरीद कीमत भी ग्राहकों को दिए जाने वाले रेट को प्रभावित कर सकती है।
नोट: सोने-चांदी के ये भाव IBJA के बताए गए रेट पर आधारित हैं। स्थानीय बाजार में मेकिंग चार्ज, GST और अन्य शुल्क के कारण वास्तविक खरीद कीमत अलग हो सकती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button