|

बड़ी खबर – 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला,पीबीएम में भर्ती

बीकानेर। जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां घर में घुसकर एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें उपचार के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल लाया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, लूणकरणसर कस्बे के वार्ड नंबर 29 में गर्ल्स स्कूल के पीछे रहने वाली खातून के गले पर अज्ञात हमलावर ने चाकू से वार किया। घटना की सूचना मिलने पर लूणकरणसर पुलिस और टाइगर फोर्स की टीम अस्पताल पहुंची तथा मामले की जानकारी जुटाई।CCTV फुटेज में भागता दिखा संदिग्ध युवकवारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक फुटेज में एक युवक भागता हुआ दिखाई दिया है। पुलिस को इस युवक पर वारदात में शामिल होने का शक है। फिलहाल उसकी पहचान करने और तलाश में जुटी पुलिस आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।लूट सहित अन्य पहलुओं पर जांचबुजुर्ग महिला पर हमले के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस लूट के इरादे से वारदात को अंजाम देने और किसी परिचित के साथ विवाद होने सहित विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल हमलावर की पहचान और हमले के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button