|

मुरलीधर क्षेत्र में चोरों का आतंक! ATM से AC ही खोलकर ले गए चोर

बीकानेर। शहर में रात के अंधेरे में अपराधियों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। मुरलीधर व्यास कॉलोनी क्षेत्र में चोरों ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अज्ञात चोर करमीसर रोड़ पर स्थित ATM परिसर में लगा AC ही खोलकर अपने साथ ले गए।रात के समय हुई इस वारदात से आसपास के लोगों में भी चिंता का माहौल है।

चोर ATM परिसर में पहुंचे और वहां लगा AC खोलकर ले गए। वारदात के बाद चोर मौके से फरार हो गए।घटना सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान की जा सके।मुरलीधर क्षेत्र में ATM से AC चोरी होने की घटना ने रात के समय सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाए जाने की जरूरत है, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button